कांकेर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चल रहे एएफटी मिस इंडिया-2018 के ग्रड फिनाले में बस्तर की बेटी आइशा लॉरेंस सिंह भी पहुंच चुकी हैं। लारेंस, इस संभाग की पहली प्रतिभागी हैं। प्रतियोगिता का फाइनल अप्रैल में बंगलुरु में होने की संभावना है। आइशा लारेंस, नगर के राजापारा वार्ड में बचपन गुजारने के बाद कुछ दिनों तक भानुप्रतापपुर में भी रहीं।












