भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल ने अपना चौथा स्थापना दिवस मनाया। जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष चौरे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। ग्रुप के चेयरमैन संजय रूंगटा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डायरेक्टर श्रीमती रजनी रूंगटा, साकेत रूंगटा, हर्षा रूंगटा आदि उपस्थित थे।












