भिलाई। रूंगटा कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटीकल्स साइंसेस एण्ड रिसर्च (आरसीपीएसआर) के 26 सदस्यीय दल ने चंडीगढ़ में आयोजित 69वें इंडियन फार्मास्यूटीकल काँग्रेस आईपीसी 2017 में शिरकत की। इस दल में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.के. त्रिपाठी तथा वाइस प्रिंसिपली डॉ. एजाजुद्दीन के नेतृत्व में बी. फार्मा. छठवें सेमेस्टर के 21 छात्र-छात्रायें तथा 3 फैकल्टी मेम्बर्स शामिल थे।












