भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी के शिक्षा विभाग द्वारा एड्स जागरूकता दिवस मनाया गया। जिसमें बी.एड. की छात्रा निधि साहू ने एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी साथ ही साथ एड्स से बचाव के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी। शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. नीरा पाण्डेय ने भी एड्स विषय पर अपना व्यक्तव्य दिया।












