भिलाई। संतोष रूंगटा कैम्पस में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में वैश्विक स्तर पर हो रहे रिसर्च वर्क पर मंथन हुआ। वक्ताओं ने शोध की दशा, दिशा और उपलब्ध अनुदानों एवं अवसरों के बारे में बताया। साथ ही शोधार्थियों को शोध की व्यापकता और सावधानियों की भी जानकारी दी गई। ग्रुप के चेयरमैन संतोष रूंगटा ने उम्मीद जताई कि इससे इंजीनियरिंग के स्टूडेन्ट्स को शोध कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी।












