भिलाई। सेल्फ डिसिप्लिन से व्यवहार में कुशलता आती है। भौतिक योग, व्यक्ति से योग, समय के साथ योग सभी योगों का सार है बैलेंस प्लस सेल्फ डिसिप्लिन। मन की अशांति का मुख्य कारण है ब्रेन के राईट और लेफ्ट दोनों भाग का इनबैलेंस होना, मानव का राईट ब्रेन का भाग इमोशनल और लेफ्ट ब्रेन का भाग लॉजिक से संबधित होता है। इसे हम सामान्य भाषा में दिल और दिमाग का कनेक्श्न कहते है। जिसका संतुलन नहीं होने से ईगो क्लेश होता है। उक्त बातें वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं मैनेजमेंट ट्रेनर ब्रह्माकुमारी उषा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल राजयोग शिविर में कहीं।












