भिलाई। छत्तीसगढ़ की महिला बास्केटबाल टीम ने चेन्नई में चल रही राष्ट्रीय बास्केटबाल में रजत पदक जीत लिया है। छत्तीसगढ़ की महिला टीम इससे पहले राष्ट्रीय बास्केटबाल में दो बार स्वर्ण, 2 बार रजत और 8 बार कांस्य पदक जीत चुकी है। छत्तीसगढ़ की कप्तान अंजु लकड़ा ने 25 अंक बनाए जबकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सीमा सिंह चोट की वजह से मैच से बाहर रहीं। सबसे लंबी खिलाड़ी पूनम चतुर्वेदी ने 28, मेघा सिंह ने 6, संगीता कौर ने 10, गुलब्जा अली ने 10, महिमा भारद्वाज ने 6 तथा रिया वर्मा ने 4 अंक बनाए।












