अंगूरी भाभी ने जीता बिग बॉस सीजन 11, मिली 44 लाख रुपए प्राइज़ मनी
मुंबई। छोटे पर्दे की अंगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे ने ‘बिग बॉस 11’ शो जीत लिया है। रविवार को हुए भव्य ग्रैंड फ़िनाले में होस्ट सलमान ख़ान के साथ अक्षय कुमार ने विनर के नाम का एलान किया। टीवी की बहू हिना ख़ान ने कड़ी टक्कर दी, मगर रनर-अप रहीं। शिल्पा ने सबसे ज़्यादा वोट हासिल किये हैं।












