भिलाई। एमजे कालेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर निदेशक श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य एवं फैकल्टी मेम्बर्स उपस्थित रहे। रासेयो के स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी निकाली। भाषण, गायन आदि के कार्यक्रम हुए। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली – कु. सस्मीन, गायत्री भगत, मेहन्दी श्वेता एवं शहनूर, व्यंजन – नेहा सिंह एवं करिश्मा रावत क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहीं।












