रायपुर। करियर और परिवार के बीच बेहतर सामंजस्य बैठाने के लिए बेटियों को भी अपना नजरिया बदलना होगा। टाइम मैनेजमेंट, पाजीटिव सोच और तनाव कम करने के उपायों से ही यह संभव है। इसी का प्रशिक्षण दे रही है जैन संघटना की फिनिशिंग स्कूल। यहां देश भर की बेटियों को 13 दिन का नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाता है। मुंबई से यहां आईं प्रथा कोटजा बताती हैं, हमें विचारों को शेयर करना, सकारात्मक सोच रखना, टाइम मैनेजमेंट आदि सब कुछ सिखाया जा रहा है।












