बॉलिवुड की पद्मावती इन दिनों अपनी रिलीज़ फिल्म पद्मावत के प्रमोशन में जुटी हैं, इसी दौरान एक बातचीत के दौरान दीपिका पादुकोण ने कहा कि यदि उन्हें सारी जिंदगी सिर्फ एक ही काम करने को मिले तो वह साफ-सफाई का काम करना पसंद करेंगी। दीपिका कहती हैं, ‘जिंदगी में अगर मुझे सिर्फ एक ही काम करने को मिलता तो मैं हर समय दिल से साफ-सफाई का काम करती, मुझे क्लीन करने का काम अच्छा लगता है फिर चाहे वह कोई गंदगी हो, शहर, देश, दिल और दिमाग की सफाई, मैं सफाई पसंद हूं, मुझे सफाई करना अच्छा लगता है।’












