भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा कराए जा रहे ऑनलाइन सर्वे में गुलशन बघेल 93 फीसदी वोटों के साथ युवाओं की पहली पसंद बन गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा कराए जा रहे इस सर्वे को प्रत्याशी चयन के पूर्वाभ्यास के रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश गोयल ने श्री बघेल को अगले सप्ताह नई दिल्ली बुलाया है।












