रायपुर। ऐतिहासिक शहर रायपुर के सीने में कई सौ सालों का इतिहास दफ्न है। इस शहर में कभी स्वामी विवेकानंद ने प्रवास किया था। आजादी के संघर्ष का यह शहर साक्षी है और अनेक महामनाओं के यहां चरण पड़े। कुछ ने तो इसी धरती पर जन्म लिया। इससे अलग शहर के पुरानी बस्ती इलाके में प्राचीन वास्तुकौशल की विरासत आज भी संरक्षित है।












