रायपुर।मध्यकाल में छत्तीसगढ़ के हाथी मुगल सेना के ब्रह्मास्त्र थे। इनके बल पर उन्होंने युद्ध के मैदान में नामी गिरामी राजाओं को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इस बात की तस्दीक इतिहास के पन्नाें और वन विभाग के दावों हो सकती है, क्योंकि छत्तीसगढ़ हाथियों का गढ़ था, जिन्हें पकड़कर मुगलों के महावत ले जाते थे।












