भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ विविधा द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय सेव गर्ल चाइल्ड था। इस दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने चित्र के माध्यम से अपने विचार अभिव्यक्त किए और समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया।












