भिलाई. संतोष रूंगटा कैम्पस, कोहका-कुरूद रोड, भिलाई में चल रहे टेक्निकल, कल्चरल तथा स्पोर्ट्स इवेंट व्योम 2018 में समूह द्वारा संचालित काॅलेजों के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, साइंस, काॅमर्स तथा एजुकेशन कोर्स के स्टूडेंट अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे। मंगलवार, दिनांक 24 को हुए टेक्निकल, कल्चरल तथा स्पोर्ट्स इवेंट्स के विभिन्न मुकाबलों में युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।












