भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली से शानदार तरीके से हुई शादी के बाद अब ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर फिलहाल काफी बिजी चल रही हैं। जहां इस समय उनकी शाहरुख खान व कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग लगभग खत्म हुई है, वहीं अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुई धागा’ को लेकर खासी व्यस्त हो गई हैं।












