भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के एनएसएस छात्रों द्वारा सात दिवसीय सामुदायिक शिविर का आयोजन ग्राम मोहलई में किया गया। एनएसएस प्रभारी दीपक सिंह ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा आज के दौर में कैशलैस लेनदेन का चलन है उसका प्रशिक्षण देना, आधार कार्ड को स्मार्ट कार्ड से लिंक कराना, स्कूली छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर तकनीक व उसके उपयोग की जानकारी देना, स्वच्छता अभियान से ग्रामीणों को जोडऩा व भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को सचेत करने के अतिरिक्त ग्रामवासियों को शिक्षा व स्वास्थ्य आदि के प्रति सचेत करना ही शिविर का उद्देश्य है।












