दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ (आई.क्यू.ए.सी.) की बैठक विगत दिनों आयोजित की गयी। प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आई.क्यू.ए.सी. के द्वारा इस सत्र में किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी। महाविद्यालय की आई.क्यू.ए.सी. के विशेषज्ञ सदस्यों में डॉ. प्रदीप अग्निहोत्री, रायपुर तथा डॉ. ए.एन. माखीजा, राजनांदगांव उपस्थित थे।












