भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप में आयोजित कार्निवाल के दूसरे दिन मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री तथा दुर्ग की पूर्व सांसद डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि कार्निवाल एक ऐसा अवसर होता है जिसे विद्यार्थी एंजाय करते है। यहां आकर उन्हें अपने कॉलेज के दिनों की याद आ गई। उन्होंने कहा ये ऐसे क्षण होते है, जो जीवन के किसी भी क्षेत्र में रहे, ये पल कॉलेज के दिनों की याद ताजा करते है।












