भिलाई। संतोष रूंगटा एजुकेशनल कैम्पस में संचालित रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी (आरसीइटी) के ऑडिटोरियम में दो-दिवसीय मेगा एचआर कॉनक्लेव का आगाज हो गया। अपने की-नोट एड्रेस में टेक्निकल एजुकेशन द वे अहेड विषय पर क्विनॉक्स के सीनियर वाईस प्रेसीडेंट अरूण कुमार सिंह ने बताया कि कंपनियों में रोजगार संभावनाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता युवाओं को अपने आपको दक्ष बनाने की है। जिस तरह रॉ मटेरियल को प्रोसेस कर फैक्ट्री में फिनिश्ड प्रोडक्ट्स बनाये जाते हैं उसी प्रकार शैक्षणिक संस्थानों में भावी इंजीनियर्स को विभिन्न प्रशिक्षण प्रक्रियाओं से गुजारकर निखारा जाना चाहिये। एग्रीकल्चर तथा वॉटर कंजर्वेशन के क्षेत्र में रिसर्च तथा इनोवेशन की सदैव संभावनायें हैं। सामाजिक आवश्यकताओं के अनुरूप अपडेटेड स्किल्स सदैव उपयोगी होती हैं।












