दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं के कस्तूरबा समूह ने नये अंदाज में वेलेंटाइन डे मनाया। कस्तूरबा समूह की संयोजक रूचि शर्मा ने बताया कि छात्राओं ने स्थानीय वृद्धाश्रम में पहुंच कर पहले साफ-सफाई की फिर वृद्धजनों की पूजा अचर्ना कर आशिर्वाद लिया एवं उन्हें फल एवं मिठाई दी। साथ ही छात्राओं ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से अनुभव साझा किए।












