भिलाई। कामर्स एजुकेशन की प्रतिष्ठित संस्था डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट के दो बच्चों ने ऑल इंडिया रैंक प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। सीएस फाउंडेशन की परीक्षा में जहां मनीश्री सामल को एआईआर 23 मिला वहीं सीएमए इंटर में रमनानी एआईआर 20 झटकने में सफल रहे हैं।












