भिलाई। रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, भिलाई-रायपुर के चेयरमेन संतोष रूंगटा के मंगलवार 20 फरवरी को जन्मदिवस के अवसर पर रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी में डिस्ट्रिक्ट ब्लड बैंक, दुर्ग तथा मॉडल ब्लड बैंक, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर अस्पताल, रायपुर के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का औपचारिक उद्घाटन करते हुए चेयरमेन संतोष रूंगटा रक्तदान हेतु उपस्थित उत्साही युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आपके खून की दी हुई एक-एक बूँद किसी जरूरतमंद की जान बचा सकती है, इसलिये इस पुनीत समाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये तथा रक्तदान महादान की भावना को आत्मसात करना चाहिये।












