भिलाई। विद्यार्थियों को पुस्तककालय की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में पुस्तक वाचन दिवस का आयोजन किया गया। ग्रंथपाल श्रीमती वनिता महाले ने बताया साहित्य, अभिप्रेरक, सामान्य ज्ञान, समसमायिक घटना चक्र छ.ग. साहित्य व संस्कृति आदि से संबंधित पुस्तकों को डिसप्ले किया गया। जिससे विद्यार्थी प्राध्यापक आमंत्रित स्टेक होल्डर विषय के अतिरिक्त दूसरी पुस्तकें पढ़े व ग्रंथालय में ज्यादा समय व्यतीत करने का आदत डालें।












