भिलाई। साइबर क्राइम क्या है, साइबर सेल की क्या आवश्यकता है, साइबर क्राइम के विभिन्न प्रकार कौन से हैं, पुलिस द्वारा साइबर क्राइम को आईपीसी की किन धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया जाता है, साइबर क्राइम की रोकथाम कैसे की जा सकती है, साइबर क्राइम अन्य क्राइम की अपेक्षा अलग कैसे है? युवाओं के मन में घुमड़ते इन सभी प्रश्नों का जवाब उन्हें राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ पुलिस के मुख्यालय PHQ विजिट के दौरान प्राप्त हुए।












