भिलाई। जनसंपर्क यात्रा के दूसरे दिन आज सुबह केबिनेट मंत्री व भिलाई विधायक प्रेमप्रकाश पाण्डेय वार्ड 38 शहीद वीर नारायण सिंह नगर पहुंचे। उन्होंने दीनदयाल पुरम स्थित शिव मंदिर से आर्शीवाद लेकर यात्रा शुरू की। मंत्री श्री पाण्डेय ने लोगों से भेंट कर उनकी समस्याओं के निराकरण की चर्चा की। लोगों ने नाली सफाई, पानी और सड़क संधारण की मांग की। उन्होंने कई प्रमुख मार्गों के लिए राशि स्वीकृत होने की जानकारी दी और अधिकारियों को निर्देश दिये।












