बिलासपुर। गर्मियों में गन्ना रस तो सर्दियों में चाय पकौड़ा बेचकर अपनी आजीविका चला रहे लोगों के लिए शहरों में काम करना मुश्किल होता जा रहा है। पुलिस और नगर निगम ट्रैफिक जाम के बहाने इन पर कार्रवाई करती है। ठेले जब्त कर लिया जाते हैं, टपरियों में तोडफ़ोड़ कर दी जाती है। इससे बचने के लिए अब फुटपाथी दुकानवालों ने मोटराइज्ड ठेला मंगवाना शुरू कर दिया है। जैसे ही निगम की गाड़ी दिखाई देती है ये गाड़ी स्टार्ट करके खुले में चले जाते हैं।












