भिलाई। खुर्सीपार स्थिति बाबा बालकनाथ मंदिर में आज महाभंडारा का आयोजन किया गया। राज्य शासन के केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने बाबा को भोग लगाया। इसके बाद महाभंडारा प्रारंभ हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा का महाप्रसाद ग्रहण किया। श्री पाण्डेय ने इस अवसर पर वहां उद्यान विकसित करने के लिए 44 लाख रुपए की स्वकृति मिलने की घोषणा की जिसका शिलान्यास भी शीघ्र ही कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने मंदिर परिसर में पेविंग ब्लाक लगाने के लिए 5 लाख रुपए विधायक निधि से देने की भी घोषणा की।












