भिलाई। क्रिष्चियन कॉंलेज ऑफ इंजिनियरिंग एण्ड टेक्नोंलॉंजी (सीसीईटी), भिलाई में, आई आई टी, बॉम्बे स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोग्राम और सीसीईटी के संयुक्त प्रयासों से एवं छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के सहयोग से 8 मार्च को 16 वॉं एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार, इनोवेटिव ट्रेन्डस् इन साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी की थीम पर टेक्नोलॉजिया 2018 का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ, सीसीईटी, भिलाई के अध्यक्ष बिशप डॉ जोसेफ मार डायोनिसियस, कार्यकारी उपाध्यक्ष फादर जोस के वर्गीस, कोषाध्यक्ष फादर अजु के वर्गीस, प्राचार्या डॉ दिपाली सोरेन, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के टेक्नीकल एजूकेशन क्वालिटी इम्प्रूवमेन्ट प्रोग्राम (टीईक्यूआईपी-।।।) शाखा के समन्वयक प्रोफेसर ए. डी. पाटील, प्रोजेक्ट आफिसर डॉ आशीष पटेल एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के कुलपति डॉ एम के वर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।












