भिलाई। किडनी दिवस के मौके पर 8 मार्च को स्मृति नगर स्थित आरोग्यम में गुर्दा, प्रोस्टेट, पथरी एवं मूत्र रोगों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। यह जानकारी यूरोलॉजिस्ट डॉ नवीन राम दारुका ने दी। डॉ दारूका ने बताया आबादी का लगभग 10 फीसदी किसी न किसी प्रकार के किडनी अथवा मूत्र संस्थान के रोगों से ग्रस्त है। जागरूकता का अभाव एवं लापरवाही के कारण अकसर मरीज तब डाक्टर के पास पहुंचता है जब उसकी हालत काफी खराब हो चुकी होती है। ऐसे मरीजों की किडनी को बचाना काफी कठिन हो जाता है और फिर उसे डायलिसिस के लिए कहना पड़ता है। डॉ दारूका ने बताया कि कुछ लोगों में जहां किडनी रोग आनुवांशिक होता है वहीं अधिकांश लोगों में यह खान पान की गलतियों के कारण होता है।












