भिलाई. मैन्युफैक्चरिंग मेटल एण्ड आॅटोमोटिव कम्पोनेन्ट्स क्षेत्र की कंपनी गैस्टेम्प आॅटोमोटिव चेन्नई प्रायवेट लिमिटेड ने संतोष रूंगटा एजुकेशनल कैम्पस में डिप्लोमा इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिये ओपन कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया। इस कैम्पस ड्राइव में राज्य के विभिन्न पाॅलीटेक्निक काॅलेजों के मैकेनिकल, सिविल तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 2018 बैच तथा पास आउट हो चुके स्टूडेंट्स आमंत्रित थे। चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूर्ण हुई जिसमें स्टूडेंट्स के लिखित टेस्ट तथा पर्सनल इंटरव्यू राउण्ड हुए जिसकेे आधार पर गैस्टेम्प कंपनी ने समूह के कुल 14 स्टूडेंट्स का फायनल सिलेक्शन किया।












