भिलाई। चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के सभागार में रिवाइज़्ड नेशनल टृयूबरक्यूलोसिस कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन ऑन ट्यूबरकुलोसिस पर एक-दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के डायरेक्टर टेक्निकल डॉ. सौरभ रूंगटा ने इस अवसर पर कहा कि आयोजन से मेडिकल फील्ड में आ रही नवीन तकनीकों तथा नवीनतम शोध एवं इलाज के नये तरीकों की जानकारी उपलब्ध होती है।












