भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विभाग की छात्राओं ने अपनी बात रखी। विभागाध्यक्ष डॉ. नीरा पाण्डेय ने कहा कि पहले की अपेक्षा परिवार और समाज दोनों ही क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है। महिलाओं को अपनी अधिकारों के साथ साथ कत्र्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए।












