भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा सदन की राय में – नारी अबला नहीं सबला है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की बी.एड. कोर्स की चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जेहरा हसन ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें दीं। भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव सुरेन्द्र गुप्ता ने आज की नारी को सशक्त एवं सबल बताया।












