भिलाई। रूंगटा कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटीकल्स साइंसेस एण्ड रिसर्च में सीजीकॉस्ट द्वारा स्पॉन्सर्ड करेंट नीड ऑफ पेटेंट एण्ड पब्लिकेशन इन रिसर्च फॉर ग्लोबल रेकगनिशन विषय पर दो-दिवसीय नेशनल सेमीनार का शनिवार को समापन हो गया। इसें विद्यार्थियों को शोध के पेटेंट और पब्लिकेशन की सम्पूर्ण विधि की जानकारी प्रदान की गई। शोधार्थियों के लिये पेटेंट क्यों आवश्यक है? शोधार्थियों के लिये पेटेंट न करा पाने के क्या कारण हैं? पब्लिकेशन्स के लिये क्या फॉर्मेलिटीज होती हैं? इन सभी बातों की जानकारी समेटे सीजीकॉस्ट स्पॉन्सर्ड दो-दिवसीय रूंगटा कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटीकल्स साइंसेस एण्ड रिसर्च (आरसीपीएसआर) में आयोजित नेशनल सेमीनार शोधार्थियों को एक नई दिशा दिखाने में कामयाब रहा।












