भिलाई। पीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. शैलेन्द्र सराफ ने कहा है कि हमारा राष्ट्रीय चरित्र भले ही बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय का रहा है किन्तु मौजूदा परिप्रेक्ष्य में शोध का प्रकाशन करवाना एवं शोध का पेटेन्ट करवाना जरूरी हो गया है। हमारी जरा सी चूक के कारण हमारा काफी सारा ज्ञान आज विदेशों में पेटेंट हो चुका है। रूंगटा कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटीकल्स साइंसेस एण्ड रिसर्च में सीजीकॉस्ट द्वारा स्पॉन्सर्ड करेंट नीड ऑफ पेटेंट एण्ड पब्लिकेशन इन रिसर्च फॉर ग्लोबल रेकगनिशन विषय पर दो-दिवसीय नेशनल सेमीनार का आगाज हुआ।












