भिलाई। सोसायटी ऑफ ऑटोमोटिव्ह इंजीनियर्स (एस.ए.इ.) द्वारा संतोष रूंगटा कैम्पस में स्थापित कॉलेजियट क्लब आरसीइटी-एक्सेला के सहयोग से फण्डामेंटल्स ऑफ वेल्डिंग पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। संतोष रूंगटा समूह के डायरेक्टर टेक्निकल डॉ. सौरभ रूंगटा ने बताया कि वर्कशॉप का उद्देश्य मैकेनिकल तथा ऑटोमोबाइल क्षेत्र के भावी इंजीनियर्स को वेल्डिंग से जुड़ी जानकारी प्रदान करना था।












