भिलाई। विश्व जल दिवस पर स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में प्राध्यापकों ने जल संरक्षण की शपथ लेते हुए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि जल है तो कल है, यदि हम जल का सही उपयोग करें तो आने वाले समय में हमें जल की कमी नहीं होगी, पृथ्वी के सत्तर प्रतिशत हिस्से में जल है किंतु 2.5 प्रतिशत जल ही शुद्ध है, अत: हमें जल के प्रदूषण को भी रोकना होगा।
महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टॉफ को शपथ दिलाते हुये डॉ हंसा शुक्ला ने कहा कि जल संरक्षण करेंगे एवं जल को व्यर्थ होने से रोकने के लिये लोगों को प्रेरित करेंगे।












