भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में प्रतिवर्ष नि:शुल्क नेट सेट कोचिंग चलाया जाता है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा सेट परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें स्वरूपानंद महाविद्यालय के दो स.प्रा. डॉ. निहारिका देवांगन, लाईफसाईंस एवं स.प्रा. पूजा सोढ़ा वाणिज्य विभाग का व छात्र चारू अग्रवाल लाईफ साईंस का चयन हुआ। यह कोचिंग सितंबर से प्रारंभ हुई थी जिसमें अनुभवी प्राध्यापकों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया था साथ ही समय-समय पर मॉडल टेस्ट भी लिये गये थे।












