भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बी.एड. विभाग एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. श्रीमती वी.सुजाता प्रो. शिक्षा विभाग एवं श्रीमती आरती गुप्ता विभागाध्यक्ष प्रबंधन थीं।












