गाजीपुर। मलसा क्षेत्र के ढढ़नी भानमल राय गांव की बेटी अपर्णा राय बहुराष्ट्रीय कंपनी की बड़ी नौकरी छोड़कर अब देश की सरहद पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगी। अपर्णा ने चेन्नई स्थित सैन्य अकादमी में 10 मार्च को पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर लेफ्टिनेंट का प्रशिक्षण पूरा कर लिया। बिटिया की इस कामयाबी पर माता-पिता फूले नहीं समा रहे हैं। पढ़ाई के दौरान ही अपर्णा अपनी मेधा का लोहा सबको मनवाती रही हैं।












