भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा सामुदायिक गतिविधि के अन्तर्गत दुर्ग-भिलाई शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत कराया गया। सर्वे हेतु बी.एड. के छात्र-छात्राओं को दस-दस के समूह में बांटा गया तथा सर्वे हेतु दी गई प्रश्नावली को समूह के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने क्षेत्र के रहवासियों, दुकानदारों एवं खोमचे वालो का यादृच्छिक आधार पर किये गये सर्वे से स्पश्ट हुआ कि स्वच्छता अभियान से ग्रामीण क्षेत्र, कस्बो एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरुकता आई है।












