भिलाई। आरएसआर रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज, भिलाई में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थय जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट शमा हमदानी उपस्थित हुई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में तनाव पीडि़तों की संख्या बढ़ रही है। रूटीन के कार्यो और परिस्थितिजन्य कारणों से मनुष्य हताश और परेशान है।












