भिलाई। कॉमर्स गुरू के रूप में ख्याति प्राप्त डॉ संतोष राय ने तीसरी बार डाक्टरेट किया है। शुक्रवार को गुरुजनों की उपस्थिति में इस उपलब्धि का जश्न होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में मनाया गया। इस अवसर पर गुरुजनों ने कहा कि संतोष राय का तीसरी बार डाक्टरेट करना यही दर्शाता है कि वे एक अच्छे गुरू होने के साथ साथ अच्छे शिष्य भी हैं। उनके पास कई दर्जन डिग्रियां हैं, गिनीज बुक सहित तीन वल्र्ड रिकार्ड बुक में उनका नाम दर्ज है। डॉ संतोष राय ने अपनी तीसरी पीएचडी कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ आरपी अग्रवाल के दिशा निर्देशन में हासिल की। ‘एक मुलाकात, गुरुजनों (राष्ट्रनिर्माता) के साथ’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में कल्याण महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ अमिताभ दत्ता, डॉ हरिनारायण दुबे, वाणिज्य संकाय के डॉ आरपी अग्रवाल, डॉ प्रमोद शंकर शर्मा, डॉ सय्यद सलीम अकील, एमजे कालेज की डायरेक्टर श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान, महापौर देवेन्द्र यादव, लायन्स क्लब के डॉ शिवेन्द्र बहादुर सिंह, बिपिन बंसल, डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट परिवार से एमसीए मिट्ठू मैडम, सी.ए. प्रवीण बाफना, सी.ए. केतन ठक्कर, सी.ए. दिव्या रत्नानी, एम.बी.ए. मारिया रिजवी, पीयूश जोशी, प्रियंका शर्मा, प्रीत जावरा, अमित श्रीवास्तव के अलावा वो बच्चे शामिल थे जो जल्द ही पढ़ाई पूरी कर पेशेवर जीवन में प्रवेश करने वाले थे।












