भिलाई इस्पात संयंत्र और रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर द्वारा नारायणपुर में संयुक्त रूप से आयोजित सेल खेल मेला-2018 का आयोजन 12 से 15 अपै्रल, 2018 तक किया जा रहा है। इस खेल मेला समारोह का शुभारंभ 12 अपै्रल को हुआ। इसके उद्घाटन अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक प्रभारी (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री अनुराग नागर, वरिष्ठ प्रबंधक (क्रीड़ा, साँस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) श्री एस आर जाखड़, उप प्रबंधक (रावघाट-परियोजना) श्री सचिन रंगारी, श्रम निरीक्षक (रावघाट-परियोजना) श्री डी आर पोयाम एवं रामकृष्ण मिशन आश्रम, बेलुर मठ के स्वामी व्याप्तानंद महाराज विशेष रूप से उपस्थित थे। विदित हो कि यह सेल खेल मेला वर्ष 2007 से प्रारंभ किया गया है।












