भिलाई। नृत्यधाम की अगुवाई में राममूर्ति भागावतार उत्सव-2018 का आयोजन 18 से 21 अप्रैल तक केपीएस ऑडिटोरियम भिलाई में होने जा रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रायोजित एवं संगीत नाटक अकादमी से मान्य इस उत्सव में पद्मभूषण सोनल मानसिंह सहित देश के कई चोटी के शास्त्रीय नृत्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन का यह लगातार 12वां वर्ष है। नृत्यधाम के निदेशक डॉ राखी राय ने बताया कि इस उत्सव की अभिकल्पना केपीएस ग्रुप के चेयरमैन एमएम त्रिपाठी एवं तंजावुर आर केशवन के साथ संयुक्त रूप से की गई है।












