भिलाई। नृत्यधाम एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वें राममूर्ति भागावतार उत्सव-2018 का रंगारंग आगाज अक्षय तृतीया के दिन हो गया। कार्यक्रम का आरंभ ख्यातिलब्ध नृत्य संस्था नृत्यथि कलाक्षेत्रम के बच्चों के समूह नृत्य से हुआ। नृत्यगुरू पार्श्वनाथ उपाध्ये, गुरू अमृता दास व गुरू संचिता भट्टाचार्य ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को चार चांद लगा दिये। संगत प्रसिद्ध मृदंग वादक तंजावुर आर. केशवन ने अपने साथियों के साथ दी।












