दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित महिला विधिक अधिकार स्पर्धा का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. ऋचा ठाकुर ने बताया कि इस स्पर्धा में 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की लिखित परीक्षा आयोजित की गयी जिसमें भारतीय संविधान, घरेलू हिंसा, दहेज, संपत्ति अधिकार, मूल अधिकार, उत्पीडऩ संबंधी शिकायत आदि से संबंधित विधिक जानकारी के प्रश्न पूछे गये थे। इसके पूर्व कार्यशाला के माध्यम से विशेषज्ञों ने विधिक अधिकारों की जानकारी दी थी।












