भिलाई। वैसे तो कोई हमें ज्ञान दे तो हमें अच्छा नहीं लगता। पर यही ज्ञान जब छोटे-छोटे बच्चे देते हैं तो न गुस्सा होते बनता है और न ही उसे नजरअंदाज किया जा सकता है। रविवार की अलसाई सुबह कुछ ऐसा ही हुआ प्रगति नगर रिसाली के लोगों के साथ। शाश्वत संगीत अदामी के बच्चों ने घर-घर दस्तक दी और सूखा-गीला कचरा अलग-अलग करने और उसे सही रंग के डस्टबिन में डालने की सीख दे डाली। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या वे अपने घर का कचरा उनके घर डाल सकते हैं।












